Breaking News

जनदर्शन : भाईयों ने धोखे से हड़प ली बहन की पैतृक संपत्ति : कलेक्टर से न्याय की गुहार

  • जनदर्शन में 52 आवेदन प्राप्त हुए

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ जनदर्शन के अंतर्गत आज कलेक्टर के समक्ष कुल 52 लोगों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। एक आवेदक ने पैतृक संपत्ति में अपने अधिकार के लिए आवेदन लगाया। ग्राम गाड़ाडीह की मूल निवासी महिला ने बताया कि उसके पिताजी ने दो विवाह किया है। महिला उनकी प्रथम पत्नी की पुत्री है। पैतृक संपत्ति में 10 एकड़ जमीन आवेदक की शादी के बाद उसे विवश कर सहमति ले ली गई और दूसरी पत्नी के तीनों लड़कों के नाम दर्ज कर दिया।

आवेदक के नाम एक एकड़ 65 डिसमिल जमीन थी। जिसे 2017 में पिता के निधन के बाद उसे गुमराह कर हड़प लिया गया। न्यायालय के अनुसार बेटियों का हक भी पैतृक संपत्ति में होता है,लेकिन सौतेले भाईयों ने आवेदक को उनके अधिकार से वंचित कर दिया। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष् विवादित जमीन पर स्थगन लगाने की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन भेजा है।


इसी तरह एक आवेदक ने सूर्या मॉल के बाजू रोड के किनारे अतिक्रमण करने की जानकारी दी गई। यह रोड नगर निगम द्वारा बनाई गई है। रोड के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए 35 फीट की रोड को 10 फीट की रोड में तब्दील कर दिया गया है। रोड के किनारे कई लोगों ने गैरेज खोल लिया है। कई लोगों ने बांस के पोल गाड़कर घेराबंदी कर दी है। इसी कारण रोड से कार व अन्य गाड़ियों का अवागमन मुश्किल हो गया है। कुछ असामाजिक तत्व सड़क के बीचों बीच गाड़ी खड़ी कर देते हैं। गाड़ी हटाने कहने पर बहसबाजी करने लगते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय का भाव पैदा हो रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
इसके अलावा जनदर्शन में जमीन नक्शे में खसरा सुधार, शराब भठ्ठी के स्थानांतरण इत्यादि के प्रकरण प्राप्त हुए, जिसे संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर ने प्रेषित किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच के बाद  नियमानुसार कार्रवाई करने कहा है।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!