Breaking News

युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों की जल्द होगी छुट्‌टी : संभागीय प्रभारी ने बैठक में दो टूक चेतावनी दी

  • डिजिटल मेंबरशिप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें – सुबोध हरितवाल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आज दुर्ग जिला युवा कांग्रेस की बैठक ज़िला मुख्यालय दुर्ग में राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दुर्ग सम्भाग प्रभारी सुबोध हरितवाल ने डिजिटल मेंबरशिप की समीक्षा की। सुबोध हरितवाल ने दो टूक लहजे में कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की बहुत जल्द छुट्टी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्षों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल मेंबरशिप में ढिलाई बरतने वाले पदाधिकारियों को हटाया जाएगा।  दुर्ग जिला प्रभारी तथागत विजय पांडेय ने डिजिटल मेंबरशिप और 1 बूथ 10 यूथ के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की रणनीति बताते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की।

बताया गया कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में ढाई लाख मेंबर बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाना है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के दिशा निर्देशों का पालन करने सभी का सहयोग जरूरी है।  1 अप्रैल से 1 बूथ 10 यूथ का अभियान चलाने का निर्देश देते हुए यूथ कांग्रेस की मुहिम में सभी संगठन पदाधिकारियों को भागीदारी निभाने कहा गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रभारी तथागत विजय पांडेय, आईटी व सोशल मीडिया सेल के चैयरमैन अनूप वर्मा, अमित जैन, ज़ुल्फ़िकार सिद्दीकी, निखिल खिचरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता रमीज़ रज़ा, एनी पीटर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, अमन सिंह, अफरोज खांन, सनिर साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!