Breaking News

40 लाख से जर्जर सड़कों का डामरीकरण शुरू : वोरा ने किया भूमिपूजन

  • शहर की कई सड़कों का होगा संधारण : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज दुर्ग शहर में सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। ये कार्य प्रारंभ कर दिये गए। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे। 32 लाख रुपए की लागत से मीनाक्षी नगर वार्ड 53 और 8 लाख की लागत से पद्मनाभपुर पश्चिम वार्ड 45 में डामरीकरण कार्य किया जाएगा। राजेन्द्र पार्क से स्टेशन रोड होते हुए धमधा नाका तक 8 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण कार्य कराया जाएगा।

नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 70 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 3 चंडी मंदिर से नया तालाब और सारथीपारा बीटी रोड मरम्मत, वार्ड 6 इमली झाड़ से गोपाल मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला होते हुए गिरीश शर्मा के मकान तक बीटी रोड, सीसी रोड मरम्मत कार्य, वार्ड क्रं. 7 मान होटल से हरनाबांधा मुक्तिधाम मार्ग बीटी रोड, वार्ड 14 व 15 में धमधानाका ब्रिज से पायल मेडिकल तक बीटी रोड, वार्ड 15 व 16 में पायल मेडिकल से मनोज राजपूत आयुर्वेदिक अस्पताल तक बीटी रोड, वार्ड 30 इंदिरा मार्केट बाजार के बाजू से प्रशासनिक भवन होते हुए जवाहर चौक तक बीटी रोड, वार्ड 30 में फरिश्ता काम्पलेक्स के सामने बीटी रोड, वार्ड 40 व 41 में जलाराम से मजार तक और त्रिलोचन बाल मंदिर के पीछे व रानी लक्ष्मी बाई चौक तक बीटी रोड, वार्ड 41 में केलाबाड़ी वेद के घर से कलकत्ता वाले के घर तक सीसी रोड, वार्ड क्रं. 51 में बीए सावरकर के घर के सामने तथा विराट नगर सड़क नं. 02 में बीटी रोड, वार्ड 57 में उरला पटेल भवन सतनामी पारा व मुर्रा भट्ठा से संगम चौक रोड में बीटी रोड, वार्ड 60 चौहान टाउन से शंकराचार्य कैम्पस गली में बीटी रोड का निर्माण ग्रीष्म ऋतु के अंतर्गत पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

वरिष्ठ विधायक वोरा ने कहा कि शहर के मुख्य व वार्ड के अंतरिक सड़को के डामरीकरण होने से आम जनता को धुलमुक्त सड़कों पर आवागमन की सुविधा मिलेगी। गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं से छुटकारा मिलेगा। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद दीपक साहू, राजेश शर्मा, अजय मिश्रा, ज्ञानदास बंजारे, प्रेमलता पोषण साहू, हेमा शर्मा, अंशुल पाण्डेय, भोजराज यादव, संदीप चौरसिया, रमेश श्रीवास्तव, सतीश पाण्डेय, वीआरके राव सहित वार्डवासी मौजूद थे।

Check Also

भूपेश बघेल के काफिले पर हमला लोकतंत्र के लिए काला संकेत, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : आरएन वर्मा

THE CG NEWS दुर्ग। असम में चुनावी कार्यक्रम से लौटते समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!