Breaking News

बम धमाकों से दहलते यूक्रेन से सुरक्षित घर लौटी भिलाई की बेटी … फिक्र में डूबे माता-पिता के चेहरे खिले …

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

एयरपोर्ट में दीप्ति को देखते ही मम्मी-पापा के चेहरे खिल उठे

मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई दीप्ति वापस भिलाई लौट आई है। कल रात फ्लाईट से यूक्रेन से दिल्ली और बाद में दिल्ली से रायपुर पहुंची दीप्ति से मिलकर उसके माता-पिता भाव विव्हल हो गए। पिछले दो हफ्ते से युद्ध की आहट और फिर बम-धमाकों से दहलते यूक्रेन से बेटी के स्वदेश वापस लौटने तक का दौर पूरे परिवार के लिए बेहद त्रासदी भरा रहा।

पिछले 15 दिनों में दीप्ति के पिता अशोक पांडेय के दिलोदिमाग पर क्या बीती … उन्हीं के शब्दों में …     

पिछले दो हफ्ते से मन बेहद बोझिल था। यूक्रेन पर रूस का होने की खबरें मिल रही थी। फिर … अचानक हमला शुरू हो गया। मेरी बेटी दीप्ति यूक्रेन में थी … मेडिकल की पढ़ाई करने … अब हमला शुरू हुआ तो भारी बमबारी के बीच यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में दहशत और होने वाली मौतों की खबरें भी मिलने लगी … हर खबर से दिल दहल उठता … उन धमाकों से गूंजते शहर में मेरी बिटिया जो थी …

हम सब ईश्वर से प्रार्थना करने लगे … दीप्ति सुरक्षित रहे … छत्तीसगढ़ की राजधानी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सरकार से गुहार लगाते रहे … मेरी बेटी सुरक्षित लौट जाए … बस इतना इंतजाम कर दीजिये … रिश्तेदार, परिचित लोगों के साथ पड़ोसी हिम्मत बंधाते रहे … सब कुछ ठीक हो जाएगा … चिंता मत कीजिये … लेकिन चिंता कैसे न करते … जिस बेटी को लाड़ प्यार से पाला था … उसे बम धमाकों के बीच बंकर या हास्टल के बेसमेंट के नीचे छिप कर रहना पड़ रहा था। खाने पीने की सामग्री खत्म हो रही थी … हम हर दिन ईश्वर से बस एक ही प्रार्थना कर रहे थे … हमारी दीप्ति सुरक्षित घर लौट आए … छत्तीसगढ़ समेत हमारे देश के सभी बच्चे घर लौट आएं …

ईश्वर ने हमारी प्रार्थना सुन ली … सभी की दुआओं, प्रार्थनाओं और प्रयासों से सोमवार को मेरी बिटिया घर लौट आई … मैं और मेरा परिवार कितना खुश है … इसे लफ्जों में बयान नहीं कर सकता …मेरी बेटी … मेरी दीप्ति … यूक्रेन से मेरे पास आ गई है … मैं बहुत खुश हूं … हम सब बहुत खुश हैं … ईश्वर को धन्यवाद … आप सभी को धन्यवाद …

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!