Breaking News

यूक्रेन से वापस भिलाई लौटी दीप्ति : वोरा ने शुभकामनाओं के साथ दिया आशीर्वाद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज यूक्रेन से वापस भिलाई लौटी दीप्ति के घर पहुंचकर बधाई दी। विधानसभा जाते हुए वोरा ने भिलाई में दीप्ति से मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दीप्ति के पिता अशोक पांडेय सहित सभी परिवारजनों को वोरा ने बधाई दी।

बता दें कि दीप्ति मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद लगातार बमबारी के बीच दीप्ति सहित छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यूक्रेन में दीप्ति सहित अन्य स्टूडेंट्स के फंसे होने की खबर मिलने पर विधायक वोरा ने सबसे पहले दीप्ति के निवास पहुंचकर उनके पिता को हिम्मत बंधाई और वोरा ने मुख्यमंत्री से भी उच्च स्तरीय पहल करने का अनुरोध किया।

वोरा ने कलेक्टर से भी प्रशासनिक स्तर पर उचित पहल करने कहा। कल रात दीप्ति रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और दीप्ति के माता-पिता के साथ घर लौट आई। आज वोरा ने सुबह दीप्ति को सकुशल स्वदेश वापस लौटने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। महापौर धीरज बाकलीवाल और एल्डरमैन राजेश शर्मा ने भी दीप्ति को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!