Breaking News

बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई : एक माह में 12261 उपभोक्ताओं से 9 करोड़ 75 लाख रुपए की वसूली

  • कार्यवाही के दौरान दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के 7478 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली कटी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दुर्ग रीजन (दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले) के अंतर्गत विगत एक माह में 12261 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 9 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक राशि की वसूली की गई। इस दौरान बकाया भुगतान न करने वाले 7478 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गए।

दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से उपभोक्ताओं को ‘‘मोर बिजली एप’’ डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी द्वारा निर्मित “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल का विवरण, बिजली बिल पेमेंट की जानकारी, बिजली सप्लाई संबंधी शिकायत, बिल भुगतान का विवरण, बिजली बिल हॉफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, मींटर रीडिंग भेजने आदि की सुविधा ले सकते हैं।

अधीक्षण अभियंता(वृत्त) ए.के.गौराहा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लक्ष्य पूर्ति के अनुरूप निरंतर जारी रहेगा। सहायक व कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्ग वृत्त के पांच संभागों के 7878 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 5 करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले 5338 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

अधीक्षण अभियंता(शहर वृत्त) तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्ग शहर वृत्त के तीन संभागों के अंतर्गत 4383 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 4 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले 2140 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!