
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा 9 मार्च को सुबह 9 बजे 8 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। दुर्ग में राजेंद्र पार्क चौक से शहीद चौक (ग्रीन चौक) होते हुए चिखली तक जाने वाली सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। वोरा ने निर्माण एजेंसी से कहा है कि सड़क डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए।
वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शहर में तेजी से विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शहर की सभी सड़कों के डामरीकरण कराया जाएगा। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आगामी बजट 22-23 में कई प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बजट पारित होने के बाद तेजी से सड़क डामरीकरण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग शहर का विकास तेजी से किया जा रहा है। ठगड़ा बांध को पर्यटन केंद्र की तर्ज पर विकसित करने का कार्य 14 करोड़ की लागत से हो रहा है। इसके अलावा वार्डों में मूलभूत विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। पीडब्लूडी और नगर निगम द्वारा प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा। बीते दो वर्षों में कोरोना के कारण विकास कार्यों पर असर पड़ा। अब कोरोना से उबरने के बाद बजट सत्र समाप्त होने पर शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal