Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आस्था संकुल संगठन को दिल्ली में मिला आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार

  • कलेक्टर ने आस्था संकुल संगठन को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आस्था संकुल संगठन को उत्कृष्ट कार्य के लिए आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार- 2022 से सम्मानित किया गया। प्रदेश के स्वसहायता समूह द्वारा गठित संकुल संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले की स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठानों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियां कर आजीविका की ओर कदम बढ़ाते हुए इसमें सफल हुई है। कलेक्टर ने इस सफलता के लिए आस्था संकुल संगठन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

आस्था संकुल संगठन के गठन के बाद 17 ग्राम पंचायतों में 23 ग्राम संगठन और 443 स्वसहायता समूह जुड़े हैं। इनमें कुल 4 हजार 842 ग्रामीण महिला सदस्य शामिल है। आस्था संकुल संगठन ने खान-पान, पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता से आजीविका की ओर कदम रखा है। आस्था संकुल संगठन ने इस दिशा में 2300 परिवारों में किचन गार्डन कर सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया। 605 परिवारों को बाजार मूल्य से कम दर पर उन्नत सब्जी बीज उपलब्ध कराए गए।

संकुल क्षेत्र अंतर्गत 2300 परिवारों द्वारा स्वयं के किचन गार्डन में 6500 क्विंटल से ज्यादा सब्जियां जैसे टमाटर, भिंडी, भाटा, करेला, लौकी, गोभी आदि का जैविक पद्धति से उत्पादन किया गया। उत्पादित सब्जियों को न केवल परिवारों में खाने के लिए उपयोग किया गया, बल्कि सुपोषण के लिए किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, नवविाहिताओं और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी प्रदान किया गया। इस गतिविधि से संकुल संगठन को आर्थिक लाभ भी हुआ। संगठन की महिलाएं कृषि, सब्जी उत्पादन, सेनिटरी नैपकिन बनाने, ई-रिक्शा, बैंक सखी जैसे कार्य कर रही हैं।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!