Breaking News

बड़ी कार्रवाई : 25 एकड़ शासकीय भूमि से हटाए गए अवैध कब्जे

  • कलेक्टर के मार्गदर्शन में धमधा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने की कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्रमांक 20 में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के दामाद पारा में लगभग 120 परिवारों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर स्थायी/अस्थायी मकान निर्माण किया था। वार्ड क्र. 20 दामाद पारा में आज
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर धमधा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी बृजेश क्षत्रिय के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्रवाई के पूर्व कब्जाधारियों को नोटिस भी दिया गया था। तय तारीख के बाद कार्रवाई में काबिज 25 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया गया।

नगर पालिका परिषद के सीएमओ राजेन्द्र नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों के खिलाफ बेदखली कार्रवाई के बाद थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अजीत चौबे (अहिवारा) और नायब तहसीलदार व नगर पुलिस अधीक्षक, जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डे, पुलिस बल के सदस्य, सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता एके लोहिया, राजस्व निरीक्षक हरीश साहू व
नगर पालिका का तोडूदस्ता उपस्थित थे।

Check Also

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी के मामले में कथित मुख्य आरोपियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी : शर्मा

THE CG NEWS भिलाई। जन अधिकार अभियान समिति के राष्ट्रीय महासचिव और समाजवादी जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!