द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / आज जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सखी महिला मंडल सेक्टर 4 भिलाई और छत्तीसगढ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स की महिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त दान किया गया, जिसमें जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में अधिकतर रक्तदाताओं ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना उपस्थित थी। उन्होंने रक्तदाताओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि वो रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाने में अपना योगदान दे रहे है, जो प्रशंसनीय है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान करें। रक्तदान को लेकर आम जन में बहुत सी भ्रांतियां रहती है, जिससे उन्हें बचना चाहिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. आरके देवांगन, पैथलाजिस्ट डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. नेहा बाफना, जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal