Breaking News

देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री ने पेश किया है सर्वश्रेष्ठ बजट : पुरानी पेंशन योजना अधिकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात : हमीद खोखर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के एमआईसी मेंबर स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पेश किया गया चौथा बजट प्रदेश के सभी वर्गों समेत समूचे राज्य के विकास के लिहाज से बेहद शानदार बजट पेश किया है।

हमीद खोखर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी पिछले कई साल से पुरानी पेशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए उन्हें बड़ी सौगात दी है। हमीद खोखर ने कहा कि राज्य के विकास के साथ ही हर वर्ग की बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे पूरे देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।

Check Also

गंगरेल के ठेमली द्वीप पर बसा रोमांच का नया संसार, शुरू हुआ आइलैंड कैंपसाइट

एडवेंचर, नेचर और कम्युनिटी टूरिज्म के संगम से पर्यटन को मिली नई दिशा विभिन्न राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!