द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम के एमआईसी मेंबर स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पेश किया गया चौथा बजट प्रदेश के सभी वर्गों समेत समूचे राज्य के विकास के लिहाज से बेहद शानदार बजट पेश किया है।

हमीद खोखर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी पिछले कई साल से पुरानी पेशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए उन्हें बड़ी सौगात दी है। हमीद खोखर ने कहा कि राज्य के विकास के साथ ही हर वर्ग की बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे पूरे देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal