- चार राज्यों में शानदार विजय से उत्साहित सांसद सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय में मनाया जीत का जश्न
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में खुशियां मनाई। जश्न में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी शामिल हुई। उनके भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की गई। मोदी जिंदाबाद और सरोज पांडेय जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने सांसद सरोज पांडेय का फूल माला व गुलाल से स्वागत किया। सरोज पांडेय के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे। डीजे पर भी कार्यकर्ता जमकर थिरके।

इस दौरान राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन दिया और गरीबों के लिए काम किया है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम किया गया है। मातृशक्ति ने दोनों हाथों से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। यूपी के नतीजों के साथ ही अन्य राज्यों के परिणाम इस बात का घोतक है कि जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का घोतक है कि अगली बारी छत्तीसगढ़ की है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री ललित चंद्राकर, संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, दिनेश देवांगन, केएस. चौहान, नीरज पांडेय, राजा महोबिया, कांतिलाल बोथरा, गजेंद्र यादव, नितेश साहू, उपासना चन्द्राकर, दीपक चोपड़ा, लुकेश बघेल, शेखर चन्द्राकर, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, राहुल पंडित, संदीप जैन, चंद्रकांत साहू के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal