Breaking News

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की : अधिकारी-कर्मचारी वर्ग के हित में फैसले लेने पर जताया आभार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पुरानी पेंशन बहाली करने और वर्ष 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर पद पर क्रमोन्नत करने के केबिनेट के निर्णय के लिए छतीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुवाई में संघ के सदस्यों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अधिकारी, कर्मचारियों के हित में लिये गए निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।


छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर संघ) ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी डिप्टी कलेक्टर,सदस्य गण सौमिल रंजन चौबे अपर कलेक्टर, विनय अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर, राजेश पात्रे संयुक्त कलेक्टर, आशीष टिकरिहा संयुक्त कलेक्टर, प्रकाश टंडन डिप्टी कलेक्टर, शम्मी नाहिदी डिप्टी कलेक्टर, सूरज कश्यप डिप्टी कलेक्टर, वाय के मेश्राम डिप्टी कलेक्टर और नभेल इस्माईल डिप्टी कलेक्टर भी उपस्थित रहे।

Check Also

राम मंदिर चंदा चोरी का साइड इफेक्ट : श्रद्धालुओं की संख्या घटी

अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों की चंदा चोरी का मामला उजागर होने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!