- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दी शुभकामनाएं
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ बैंगलोर में आयोजित नेशनल पुश पुल चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले उद्भव शर्मा ने आज कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से सौजन्य मुलाकात की। उद्भव ने कलेक्टर को नेशनल चौंपियनशिप के अनुभव बताते हुए कहा कि नेशनल चौंपियनशिप में उन्होंने 110 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी से हिस्सा लिया था। उन्होंने 285 किलोग्राम वजन उठाया और प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें गोल्ड मेडल हासिल हुआ। उनका पुर्तगाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में चयन हो गया है। वे इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।
उद्भव ने बताया कि वे अभी बैंगलोर में ही स्टैंडर्ड एंड चार्टर बैंक के लिए डाटा एनालिस्ट का कार्य कर रहे हैं। वे नियमित जिम जाकर हार्ड वर्क करते हैं। कोरोना काल में जिम बंद हो गए, फिर भी उनकी प्रैक्टिस नहीं रुकी। उन्होंने घर के गैस सिलेंडर के साथ यह प्रैक्टिस की। उद्भव ने बताया कि वे सुबह साढ़े पांच बजे से नौ बजे तक प्रैक्टिस करते हैं। प्रापर डाइट भी मेंटेन करते हैं।
पूर्व में वे बैंगलोर में आयोजित म्यूटेंट चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। कलेक्टर ने उन्हें पुर्तगाल में होने वाली स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।आपको बता दें कि उद्भव पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा के सुपुत्र हैं। वे डब्ल्यूपीसी और प्रो-फेडरेशन से भी जुड़े हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की है और डाटा एनालिस्ट का कार्य कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

