Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना : आज 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के तहत आज 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में विवाह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी रचिता नायडू व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, पर्यवेक्षक अनीता सिंह, श्यामली चौधरी, छाया सिंह, दीप्ति शुक्ला, सीपी चंद्राकर, सीमा मिश्रा, विद्या ताम्रकार, हुमेश्वरी चौरे समेत वर-वधू के परिजन उपस्थित थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!