Breaking News

शहीद दिवस पर रिकॉर्ड 204 लोगों ने किया रक्तदान : ब्लड बैंक के टेक्नीशियनों ने भी ब्लड डोनेट किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में उत्साह के साथ रक्तदान किया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आज दुर्ग जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कुल 204 लोगों ने रक्तदान किया।

यह पहला अवसर था जब जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सभी टेक्नीशियन रूपेश सरपे, दिनेश कुमार, तीरथ यादव, सूरज कुर्रे, दीपक कुमार साहू, किशन डनसेना, कौशल साहू, उर्मिला मोरला, तरुणा रावत, आशा साहू, लतिका ने एक साथ रक्तदान किया। डॉ गुरप्रीत कौर ने ब्लड बैंक आकर रक्तदान किया। इसके अलावा समाज सेवियों, राजनीतिज्ञों, व्यापारी वर्ग समेत युवाओं ने रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया।
सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम व सिविल सर्जन वाइके शर्मा ने ब्लड बैंक में आकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, रितेश जैन, कुलवंत भाटिया, मुकेश राठी, जितेंद्र हासवानी, हरमन दुलाई, यतीन्द्र चावड़ा, सत्येंद्र राजपूत, प्रभु दयाल उजाला, विकास जायसवाल, जितेंद्र कारिया, चंदन मिश्रा ने रक्तदान कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ प्रवीण अग्रवाल व डॉ नेहा बाफना ने कहा कि दुर्ग ब्लड बैंक में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया है। रक्तदान शिविर में सहयोगी संस्था माहेश्वरी रक्तदान सेवा, रेड ड्राप फ्रेंड क्लब, सेवक डायग्नोस्टिक, नवदृष्टि ग्रीन, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, साईनाथ जन सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!