Breaking News

नए पट्‌टे बनाने नजूल विभाग ने हुडको में लगाया शिविर

  • विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से स्थानीय लोगों को मिली राहत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के प्रयासों से आमदी नगर हुडको निवासियों को बीएसपी से पट्टा दिलाने शिविर लगाया गया। नए पट्टे बनाने के साथ ही पट्टाधारकों के पंजीकरण के लिए आवेदन लिये गए। मिलन चौक, हुडको सियान सदन के पास शिविर में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे।

हुडको में पट्टा निष्पादन की कार्यवाही नजूल शाखा दुर्ग द्वारा की जा रही है। शिविर में प्रमुख रूप से निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रेरणा सिंह, महापौर परिषद के सदस्य स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी, एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, सहायक अभियंता सुनील दुबे, रवि, राजू व जावेद मौजूद रहे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मूल आबंटितियो द्वारा स्वयं या उनके वारिसानो (मूल आबंटिती मृत होने पर) के आवेदन पर आवासीय और व्यवसायिक हेतु गाइडलाइन के तहत नियमानुसार भू भाटक निर्धारित किया जा रहा है। पट्टा पंजीयन के लिए 60 दिवस की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। 60 दिवस के बाद भी पंजीयन कराया जा सकता है। ऐसे पट्टेधारी जिन्होंने पूर्व में नजूल पट्टे का पंजीयन नहीं कराया है, उनके लिए मूल पट्टेदार स्वयं जीवित होने पर पंजीयन करा सकते हैं।

मूल पट्टेदार के फौत होने की दशा में वैध वारिसान अपने नाम नजूल शाखा में आवेदन देकर पट्टा निष्पादन करवाकर पंजीयन करवा सकते हैं। काफी वर्षों से जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने जैसे कि पट्टा बनवाने और निर्मित पट्टा का पंजीकरण कराने के लिए हुडको निवासी प्रयासरत थे। विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल व स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी ने इसे संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। पट्टा बनवाने के साथ ही अब पट्टा पंजीकरण के लिए शिविर लग रहा है।

Check Also

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला : कार के शीशे टूटे : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने चलाई लाठियां

THE CG NEWS गुवाहाटी। सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!