Breaking News

शहीद उद्यान में बनेगा ओपन रीडिंग जोन : सिविक सेंटर को खूबसूरत बनाने होंगे विकास कार्य

  • भारत माता के जयकारों से गूंजा शहीद गार्डन
  • शहीद दिवस पर अब हर वर्ष होंगे शहीदों की याद में आयोजन : विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने की घोषणा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ शहीद दिवस के अवसर पर आज शहीद उद्यान में हजारों की संख्या में लोग शहीदों की याद में उपस्थित थे। विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर सभी शहीदों को नमन करते हुए याद किया। इस अवसर पर शहीद उद्यान में देशभक्ति के नारे गूंज उठे। देश भक्ति भरे गीतों के साथ समूचा परिसर देशभक्तिमय हो गया। चारों ओर भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे।

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि शहीदों ने जो लड़ाई लड़ी और जो बलिदान दिया, उसकी बदौलत आज हम चैन की सांस ले पा रहे हैं। शहीद उद्यान युवाओं का प्रेरणा स्रोत भी है। जिन अमर शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है, उनके आदर्शो पर चलने का मार्ग जानने-समझने का मौका यहां मिलता है। बहुत जल्द सिविक सेंटर की तस्वीर भी बदलेगी।

इस अवसर पर जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं रामानंद मौर्या, महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मन्नान गफ्फार खान, केशव चौबे, मीरा बंजारे, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, लालचंद वर्मा व पार्षद रिकेश सेन मौजूद रहे।

विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने कहा कि शहीद उद्यान में जल्द ही रीडिंग जोन बनाया जाएगा। यहां पर बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छे से कर पाएंगे। सुव्यवस्थित तरीके से रीडिंग जोन तैयार किया जाएगा। बच्चे अपनी पढ़ाई रीडिंग जोन के माध्यम से कर पाएंगे और उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ेंगे।

शहीदों की याद में अब हर वर्ष होंगे कार्यक्रम

महापौर नीरज पाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अब हर वर्ष शहीद उद्यान में शहीदों की याद में कार्यक्रम किया जाएगा और शहीदों को इस दिन नमन किया जाएगा। महापौर परिषद की बैठक में इस फैसले को आज सर्वसम्मति से पारित किया गया है। महापौर ने कहा कि हम किसी पद पर रहे न रहे, परंतु शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष शहीद उद्यान में शहीदों को नमन करने आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 15 अगस्त और 26 जनवरी को भी राजकीय सम्मान के साथ आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है प्रतिदिन सैकड़ों लोग और उनके परिवार शहीद उद्यान में पहुंचकर लोग लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद उठाते हैं। 

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!