Breaking News

शंकर नाला पक्कीकरण कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने कमिश्नर ने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज अधिकारियों के साथ शंकर नाला पहुंचकर निर्माण कार्य और साफ सफाई का निरीक्षण किया।  उन्होनें अधिकारियों से कहा कि 30 अप्रैल तक रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए। दोनों तरफ की रिटेनिंग वॉल के बीच पड़े मिट्टी -मलबे को हर हाल में 31 मई तक निकालने के निर्देश भी दिये। कमिश्नर ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के पहले नाले की सफाई के मद्देनजर मिट्‌टी व मलबा हटाना बेहद जरूरी है।

कमिश्नर हरेश मंडावी ने मालवीय नगर, संतरा बाड़ी से दुर्गा चौक विजय नगर होते हुए शंकर नगर नाला के आखिरी छोर तक कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता आर.के. जैन, उपअभियंता सुरेश केवलानी सहित अन्य अधिकारियों के साथ शंकर नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाले में गंदा कचरा आदि डालने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में शंकर नाला की सफाई निगम कर्मचारियों के तीन – तीन गैंग लगाकर तल से कराई जा रही है। इसके कारण शंकर नाला में पिछले साल अत्यधिक वर्षा के बावजूद घरों में पानी नहीं घुसा और बाढ़ की नौबत नहीं आई। शंकर नगर नाला के आसपास रहने वाले लोगों ने इस कार्य के लिए निगम प्रशासन की प्रशंसा भी की है। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार शंकर नाला सहित अन्य बड़े नालों की गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!