Breaking News

अपना केशरी लॉज की छठवीं मंजिल पर चला नगर निगम का हथौड़ा

  • जी प्लस टू की अनुमति ली : बिना अनुमति दो और मंजिलें बनाई : नोटिस जारी करने पर छठवीं मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया
  • कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी लॉज के मालिक ने नहीं दिया जवाब, अवैध निर्माण नहीं रोका 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई/  नगर निगम भिलाई के तोड़ू दस्ते ने शास्त्री मार्केट में कार्रवाई करते हुए अपना केसरी लॉज की निर्माणाधीन 6 वीं मंजिल को तोड़ दिया। निगम की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। पॉवर हाउस से लगे शास्त्री मार्केट में अवैध निर्माण की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच करने पर पता चला कि अपना केसरी लाज के मालिक प्रभावती गुप्ता पति शिवाजी प्रसाद गुप्ता ने निगम से केवल जी प्लस 2 यानी तीन फ्लोर के निर्माण की अनुमति ली है।

इसके बाद बिना अनुमति दो मंजिल का अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। निगम ने दो महीने में 4 बार नोटिस जारी किया था। लॉज के मालिक ने नोटिस का जवाब देने की जगह 6 वीं मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया। निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। निगम के सब इंजीनियर सिद्धार्थ साहू और सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू के नेतृत्व में तोड़फोड़ टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी व उपायुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। बिना अनुमति  निर्माण करने वालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!