Breaking News

कोविड से मौत : 281 परिजनों को मिले दो-दो लाख रुपए

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन बीमा योजना के हितग्राहियों को ही मिलनी है क्लेम की राशि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन बीमा योजना के हितग्राही खाताधारकों की मृत्यु के बाद परिजनों को बैंक दो लाख रुपए की क्लेम राशि देते हैं। कोविड में हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने बैंकर्स को क्लेम सेटलमेंट का काम तेजी से करने के निर्देश दिये थे। प्रशासन ने प्रभावितों की सूची, मोबाइल नंबर और अन्य सभी जानकारी बैंकर्स को उपलब्ध कराई थी। कॉल सेंटर के माध्यम से परिजनों को कॉल भी किया गया।  अब तक हुए 281 परिजनों के क्लेम सैटलमेंट किये जा चुके हैं।

अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने डीएलसीसी की बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि क्लेम सैटलमेंट के संबंध में सीआरजीबी, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक ने अच्छा कार्य किया है। परिजनों को इससे बड़ी राहत मिली है। बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि सभी मामलों में बीमित व्यक्ति के परिजनों को इसका लाभ मिल सके। बचे क्लेम सैटलमेंट का काम भी तेजी से किया जाना चाहिए। सूची का परीक्षण दोबारा करें और लोगों से संपर्क कर सभी के क्लेम सैटल करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, बैंक आफ बड़ौदा के डीआरएम सिद्धार्थ वर्मा, आरबीआई की सुक्षिमा नायक व बैंकर्स उपस्थित थे।

इन बैंकों में इतना हुआ कोविड क्लेम का सैटलमेंट

सबसे ज्यादा सीआरजीबी ने 132 प्रकरण, एसबीआई ने 76 प्रकरण, बैंक आफ बड़ौदा ने 17 प्रकरण, बैंक आफ इंडिया के 31 प्रकरण, इंडियन बैंक के 14 प्रकरण, सेंट्रल बैंक के 6 प्रकरण और यूनियन बैंक व आईडीबीआई बैंक के एक-एक प्रकरण शामिल हैं।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!