Breaking News

अखिल भारतीय महापौर ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट 28 मार्च से : 14 टीमों के बीच होगा मुकाबला

  • महापौर ने कार्य स्थल के तैयारियों का प्रभारी व अधिकारियों के साथ निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में 28 मार्च से 31 तक अखिल भारतीय हॉकी टूनामेंट होगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर एमआईसी प्रभारी व अधिकारियों के साथ मैदान का निरीक्षण किया। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के पहले अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक अरुण वोरा द्वारा किया जाएगा।

टूनार्मेंट में भाग लेने वाली टीमों में महापौर द्वितीय दुर्ग, बिलासपुर, राजनाँदगाव, रायपुर, डी.एच. ए. दुर्ग, कवर्धा, कुरूद, रायगढ़, भुसावल महाराष्ट्र, कोरबा, सिवनी, झारखंड, जगदलपुर, अमरावती, महाराष्ट्र, छग पुलिस, बालाघाट शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान सभापति राजेश यादव, शिक्षा एवं खेल विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, दीपक साहू, हमीद खोखर, बिजेंद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन, नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश  गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, शोएब अहमद, जिला हाकी संघ अध्यक्ष अंसार अहमद, जिला हॉकी संघ के सचिव गुलाम रहमानी, विनोद वाघ, अजय, सूर्यमणि मिश्रा मौजूद थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!