द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को महासमुंद जिले के बिरकोनी में आयोजित यादव महासम्मेलन और बेमेतरा जिले के नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज द्वारा आयोजित 76 वें वार्षिक राज अधिवेशन व सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को सुबह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से 12.20 बजे हेलीकॉप्टर से बिरकोनी जाएंगे और यादव महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बिरकोनी से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.40 बजे साजा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज धमधा राज द्वारा आयोजित 76 वें वार्षिक राज अधिवेशन और सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे।