- अज्ञात हैकरों के खिलाफ साइबर सेल और गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के ऑफिशल टि्वटर हैंडल @CEOCHHATTISGARH को आज 27 मार्च को सुबह चार बजे के आसपास विदेशी हैकरों ने हैक कर लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्विटर से संपर्क साधा गया और टि्वटर हैंडल को कुछ ही घंटों में वापस रिस्टोर कर लिया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ साइबर सेल और गोलबाजार पुलिस थाना में अज्ञात हैकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal