- मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी : सबसे पहले डाक मतपत्र की होगी गणना
- 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य होगा प्रारंभ
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतगणना के लिए राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में आज रिहर्सल हुई। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने मतगणना स्थल का अवलोकन किया और वहां उपस्थित मतगणना के सभी नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह इस दौरान उपस्थित रहे।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि 16 अप्रैल को मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में प्रारंभ होगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से तैनात रहेंगे। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। उसके बाद ईव्हीएम से गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित रहेगा। 14 टेबल में 2 कर्मचारी और एक माईक्रो ऑब्र्जवर रहेंगे। 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ व रिटर्निंग ऑफिसर लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal