द सीजी न्यूज
जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज के एक पक्ष ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता सैयद आसिफ सहित अन्य लोगों ने कहा है कि जामा मस्जिद के सदर के चुनाव के लिए 31 मई तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया जामा मस्जिद में चल रही है। चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति करते हुए आज उन्होंने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मामले को लेकर वक्फ बोर्ड में भी आपत्ति दर्ज की जाएगी।
आसिफ ने कहा कि आधार कार्ड जमा कराए जा रहे हैं। 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के भी आधार कार्ड जमा किये जा रहे हैं। इन्हीं नामों के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार कर सदर का चुनाव कराया जाएगा। यह गलत प्रक्रिया है। आधार कार्ड की बजाय वोटर आईडी कार्ड के आधार पर चुनाव कराया जाना चाहिए। आसिफ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए केवल चार-पांच दिन का समय दिया गया है। यह समय और बढ़ाया जाना चाहिए। आपत्ति करने वालों में शाकिर सिद्दीकी, मोहम्मद आवेज, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मोहसिन, खालिक, मोहम्मद अजहर सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोग शामिल हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
