- दुर्ग में जुटेंगे प्रदेश के कर्मचारी–अधिकारी
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का सातवां प्रांतीय अधिवेशन 17 जुलाई को दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। फेडरेशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरूण वोरा से सौजन्य मुलाकात कर अधिवेशन के आयोजन को लेकर चर्चा की। ताम्रध्वज साहू और अरुण वोरा ने प्रांतीय अधिवेशन में आने की सहमति दी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय सचिव व संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, प्रवक्ता अनुरूप साहू व छ.ग.तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक व सलाहकार बाबा चौहान और जिलाध्यक्ष विजय लहरे मौजूद थे।
चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग प्रमुखता से रखी, जिस पर गृहमंत्री ने इस मांग का जल्द से जल्द निराकरण करने मुख्यमंत्री को अवगत कराने व निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल के साथ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, कार्यालयीन सचिव गौरीशंकर रावना व धर्मेन्द्र देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
