Breaking News

सोनिया गांधी हेराल्ड केस : सीएम भूपेश बघेल बोले-‘सोनिया गांधी ने दो बार ठुकरा दिया पीएम का पद, आज उन्हीं पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत’

द सीजी न्यूज 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर के ईडी दफ्तर के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि जिस सोनिया गांधी ने अटल बिहारी बाजपयी का इलाज कराया, उनको बीमार होने के बावजूद पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को दो बार ठोकर मार दी, आज उन्हें ईडी कार्यालय में बुलाया गया। बदले की आग में भाजपा अंधी हो गई है।

भूपेश बघेल ने कहा, रायपुर में ईडी और आईटी वाले गली-गली में घूम रहे हैं। अच्छी बात है, घूमें। जांच करें। जहां गड़बड़ी है, वहां शिकायत करें, हम इसका स्वागत करेंगे, डा रमन सिंह और उनके बेटे का नाम भी पनामा पेपर्स में है, उसकी जांच कब करेंगे ? हिम्मत है तो ईडी डा रमन सिंह और उनके परिवार से भी पूछताछ करे। अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है, अगर ईडी वालों में हिम्‍मत है तो ईडी की पूछताछ में कैमरा लगा दें, देश जानना चाहता है। हम कानून का सम्मान करते हैं, हम चड्डीधारी नहीं हैं, हिंसा के रास्ते पर नहीं जाएंगे, हम गांधी के मार्ग पर चलने वाले हैं।

भूपेश बघेल ने कहा, ईडी महाराष्ट्र नहीं जाएगी, बल्कि ईडी अब छत्तीसगढ़, झारखंड और तमाम गैर भाजपा शासित राज्यों में जाएगी, जो श्रीलंका में हुआ है, वो हिंदुस्तान में भी हो सकता है। भूपेश बघेल ने कहा जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ के हर गली पर उतरेगी जनता। प्रदर्शन के दौरान पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस विधायक, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!