Breaking News

हड़ताल से तटस्थ रहने वाले का नाम इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज होगा – कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया है 25 जुलाई से कलम बंद, काम बंद हड़ताल का ऐलान

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बंद काम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। फेडरेशन ने राज्य सरकार द्वारा डीए और एचआरए जैसे मौलिक अधिकार का हनन किये जाने का विरोध करते हुए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे और प्रवक्ता अनुरूप साहू ने जानकारी देते हुए कहा है कि केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता और सातवे वेतन में गृहभाड़ा भत्ता के लिए मांग की जा रही है। अपनी मांगों को लेकर फेडरेशन के आव्हान पर हड़ताल के दौरान हिंदी भवन के सामने कर्मचारी-अधिकारी धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34 प्रतिशत डी.ए मिल रहा है जबकि राज्य में डी.ए. 22 प्रतिशत है। यह 1 मई 22 से प्रभावशील किया गया है। गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति के मामले में राज्य सरकार पर कर्मचारी-अधिकारियों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 1/1/2016 से सातवाँ वेतनमान लागू हो गया था, लेकिन कर्मचारी-अधिकारियों को आज तक छठवें वेतनमान के मूलवेतन पर एच आर ए दिया जा रहा है।

फेडरेशन के दुर्ग संभाग संयोजक आनंदमूर्ति झा, डी एस भारद्वाज, व्ही एस राव, विपिन जैन, महेंद्र साहू, विष्णु सिंह राजपूत, युवराज साहू, सत्येंद्र राजपूत, केआर देशमुख, डॉ बीके दास, देवेंद्र बंछोर, हरि शर्मा, मोतीराम खिलाड़ी, प्रेमनारायण साहू, नरसिंह पटेल, विजय शर्मा, प्रमोद यादव, कृष्णा कुमार यादव, सुखनंदन यादव, कृष्णा वर्मा,  बाबा चौहान, मोनिका सुकतेल, प्रतिभा श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र देशमुख, जीएस रावना, पंकज राठौड़, कुमार देशमुख, वीरेंद्र चंद्राकर, एम एम कुरैशी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल करेंगे। सरकारी दफ्तरों में 5 दिन कलम बंद, काम बंद की स्थिति रहेगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!