द सीजी न्यूज

 

लोकसभा के कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक सम्बोधन और अभद्र टिप्पणी किये जाने से नाराज भाजपा नेताओं ने आज दुर्ग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया। पटेल चौक पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में किये गए प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं की पुलिस से झूमा झटकी भी हुई। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का हाथ मजबूती से पकड़कर गोल घेरे के अंदर पुतला दहन कर दिया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश के प्रथम नागरिक  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी सहित सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगना चाहिए। माफी न मांगने पर लगातार आंदोलन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी व कांतिलाल जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टड़, अजय तिवारी, जिला मंत्री जितेंद्र साहू व पवन शर्मा, नीरज पांडेय,  राजा महोबिया, विनायक नातू, अनूप गटागट, नरेश साहू, राजेश चंद्राकर, बानी सोनी, अलका बाघमार, गायत्री वर्मा, साजन जोसेफ, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, रुपेश्वरी साहू, हेमलता निषाद, मनोज शर्मा, पार्वती पंडित, मीनाक्षी महोबिया, शीतल जांगिड़, सोनिका रेवतकर, स्वरूप लता पांडे, प्रीति दुबे, ममता जैन,  आशा सुब्बा, मनोज सोनी, मनमोहन शर्मा, दिव्या आदि शामिल थे।