Breaking News

एक दिवसीय पेट रोग निदान एवं रक्त परीक्षण शिविर 7 अगस्त को

द सीजी न्यूज 

एंपैथिक ह्यूमन सोसाइटी और अणची देवी मूलचंद बैद की स्मृति में एक दिवसीय पेट रोग निदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन 7 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच किया जाएगा। शिविर का आयोजन क्लिनिक परिसर सौभाग्य कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के सामने दुर्ग में किया जाएगा।

शिविर में दुर्ग शहर के प्रसिद्ध पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.सी जैन (MS, FLAGES, FMAS) और डॉ. जीवन लाल (MD, DM (gestro), sector-9 , Hospital), डॉ. प्रवीण चांडक (MBBS, DNB) सहित अन्य  सहयोगी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परीक्षण व परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में ब्लड, शुगर जांच, पेट रोगों की विशेष मशीनों द्वारा जांच, आहार नली, बड़ी आंत, कब्ज, जनरल सर्जरी, एसिडिक व त्वरित सलाइवा टेस्ट के साथ GERD Screening machine द्वारा जांच की जाएगी। फैटी लिवर और लिवर के अंदरूनी हिस्सों की जांच काफी महंगी होती है। फाइब्रोस्कैन मशीन द्वारा जांच और हड्डियों से संबधित बोन मैरो की जांच विशेष मशीनों द्वारा किया जाएगा। इससे यहां के निवासियों और  रोगियों को स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ होगा।

डॉ. डी. सी. जैन द्वारा हर साल अपने माता-पिता की स्मृति में मानव सेवा के उद्देश्य के साथ शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर के आयोजन से उचित जांच व परीक्षण के साथ ही चिकित्सा सलाह मिलने से मरीज अपना इलाज समय पर करा सकते हैं।  

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!