द सीजी न्यूज
दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को छह चरणों में आयोजित करने की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपी है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी व कर्मचारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिये हैं। 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन जेआरडी स्कूल मैदान में विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल करेंगे खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर डाटा सेंटर सभागार में कार्यपालन अभियंता एस.डी. शर्मा और नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थवानी ने उपअभियंता, सहायक ग्रेड 3 और सहायक राजस्व निरीक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जोन स्तर पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक आयु वर्ग ले सकेंगे हिस्सा
राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का समापन 6 जनवरी को होगा। टीम और सिंगल कैटेगरी में 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। गिल्ली डंडा, पिट्टूल, सांखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, और बांटी (कंचा) आदि खेलों की प्रतियोगिताएं होगी। एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं होगी। गांव में प्रथम स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा। दूसरा स्तर ज़ोन है, जिसमें एक क्लब होगा जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब होंगे। खेल प्रतियोगिताएं विकास खंड, शहरी क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
