प्रसिद्ध धारावाहिक “रामायण” में भगवान राम का पात्र निभाने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल और सीता का रोल निभाने वाली फिल्म अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने आज कौशल्या माता धाम चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या और प्रभु श्री राम का दर्शन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू ने दोनों कलाकारों को बस्तर के हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित मर्यादा पुरूषोत्तम राम की बेल मेटल की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के तहत चंदखुरी सहित 9 स्थलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
