Breaking News

छत्तीसगढ़ में फिर पहुंची ED की टीम : कांग्रेस नेता समेत आईएएस अफसर, सीए और कारोबारियों के ठिकानों पर दर्जन भर से ज्यादा टीमों ने छापा मारा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने एक बार फिर छापा मारा है। मंगलवार को सुबह से ईडी की टीम ने कई शहरों में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसरों, सीए सहित कांग्रेस नेता के ठिकानों पर रेड मारी गई है। सूत्रों के अनुसार मार्कफेड के एमडी और आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है।

कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के ठिकानों पर दबिश दी है। आईएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने छापा मारा है। जेपी मौर्य कलेक्टर रानू साहू के पति हैं। जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन कारोबारियों और अफसरों के ठिकाने पर कार्रवाई की गई है। ईडी की टीम ने सुबह 6 बजे से रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, कोरबा और भिलाई में छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी। भिलाई के सूर्या रेजीडेंसी में भी ईडी की टीम ने दस्तक दी है। ईडी की टीमें ओडिशा और और पश्चिम बंगाल की गाड़ी में पहुंची हैं.

अगस्त में आयकर विभाग ने छापा मारा था 

इससे पहले आयकर विभाग ने तीन अगस्त को रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में स्टील और पावर प्लांट से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात, ग्रेविटी फेरस, धनकुंड स्टील के मालिक धीरज सुराना, भवानी मोल्डर्स के सुनील अग्रवाल और निर्माण टीएमटी के मालिक राजेश तोला के रायपुर, कोरबा, रायगढ़ के ठिकानों पर छापे के दो दिन बाद ही प्रवर्तन निदेशालय ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के कुछ कपड़ा और ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। अगस्त के बाद अब अक्टूबर में छापा मारा गया है।

Check Also

अर्नब चक्रवात : बीमित फसल में नुकसान होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी विवरण भेज सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!