Breaking News

ईडी के छापों पर सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट : इस अंजुमन में उनको आना है बार-बार …

द सीजी न्यूज

ईडी और आयकर विभाग के लगातार छापों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की ओर से केंद्रीय एजेंसियां हमें डराने धमकाने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव तक वे बार बार आएंगे। इन छापों को लेकर भूपेश ने ट्वीट भी किया है – इस अंजुमन में उनको आना है बार-बार …

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कड़ा प्रहार किया है। भूपेश बघेल आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सीधे लड़ाई नहीं लड़ पा रही है। बीजेपी अब ईडी और आईडी के माध्यम से लड़ाई लड़ने की कोशिश कर रही है।

भूपेश ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि ये फिर आएंगे। यह आखिरी बार नहीं है। इसके बाद और आएंगे। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा, इनका दौरा बढ़ता जाएगा। ईडी-आईटी के माध्यम से डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है।

इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पत्र पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के साथ बीजेपी की साठगांठ पहले भी रही है। उनका पुराना इतिहास उठाकर देख लीजिए। सबसे बड़ा उदाहरण है झीरम घाटी का है। इसमें राजनीतिक षड्यंत्र किया गया, जिस पर वह कुछ नहीं कर रहे हैं।

Check Also

अर्नब चक्रवात : बीमित फसल में नुकसान होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी विवरण भेज सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!