
द सीजी न्यूज
दुर्ग-भिलाई में छठ महापर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। रविवार की शाम सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाबों के घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाए। पटाखे फोड़े गए। सूर्य देव की अराधना की गई। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूजा स्थलों पर छठ मईया के भोजपुरी गीत बजते रहे। पूजा के दौरान महिलाओं ने छोटी रे मोटी डोमिन बेटी के लामी लामी केश, सुपवा ले आइहा रे डोमिन, अर्घ के बेर, छोटी रे मोटी मालिन बेटी के लामी लामी केश,फुलवा ले आइहा रे मलिन, अर्घ के बेर लोकगीत गाए।


विधायक अरुण वोरा ने शहर के प्रमुख तालाबों में छठ पर्व मना रहे श्रद्धालुओं से भेंट कर छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। छठ मैय्या का आशीर्वाद लिया। बोरसी के दोनों तालाबों के अलावा दीपक नगर के रेवा तालाब, कातुलबोड सहित अन्य प्रमुख तालाबों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। वोरा ने कामना करते हुए कहा कि सभी की मनोकामनाएं पूरी हों। इस दौरान वोरा के साथ पार्षद मीना सिंह, देवेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal