- अविभाजित जिले के दिग्गज नेता मौजूद रहे
- राजेंद्र बोले, धान खरीदी व्यवस्था चाक चौबंद रखने के साथ सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाएगा
द सीजी न्यूज
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र साहू ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले केंद्रीय बैंक परिसर में राजेंद्र साहू के पहुंचने पर आतिशबाजी और फूलों की बारिश करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के दौरान अविभाजित दुर्ग जिले के विधायक व कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। दिन भर राजेंद्र साहू को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
आज राजेंद्र साहू के पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई के महापौर नीरज पाल, मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, शंकरलाल ताम्रकार, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डोमेंद्र वर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा सहित हजारों कांग्रेसी मौजूद थे।
समारोह में राजेंद्र साहू ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस पद को बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज को उत्कृष्ट बनाना उनका लक्ष्य रहेगा ताकि किसानों समेत अन्य सभी संबंधित वर्गों के हितार्थ कार्य किये जा सकें। इस समय धान खरीदी चल रही है। इस समयकाल में धान खरीदी व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने सहित सभी आवश्यक तैयारियों को धान खरीदी समाप्त होने तक चाक चौबंद रखना आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण कार्य को वे बेहतर तरीके से संपादित करने पर विशेष ध्यान देंगे। राजेंद्र ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर बेहतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास ने संक्षिप्त उद्बोधन में नवनियुक्त बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अब्दुल गनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, रऊफ कुरैशी, सुरेश देवांगन, अहमद चौहान, सरोज यादव, अहमद निजामी, छोटे लाल यादव, राहुल शर्मा, अजहर जमील, अनिल जायसवाल, कुणाल तिवारी, राजकुमार नारायणी, अनीस रजा, नासिर खोखर, राकेश सिन्हा, योगेश साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, व्यवसायी, किसान, नागरिक, बैंक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी व बैंक कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया।
कल रात लौटे हिमाचल प्रदेश से : शहर में हुआ आत्मीय स्वागत
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


