Breaking News

एक करोड़ की लागत से 6 वार्डों में बनेगी सीमेंट सड़क : विधायक-महापौर ने किया भूमिपूजन

  • पूरे शहर में विकास कार्यों के लिए दी गई स्वीकृति, कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए : विधायक
  • समय पर कार्य पूरा करना आवश्यक, सीमेंट सड़क से नागरिकों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा : महापौर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 6 वार्डों में एक करोड़ की लागत से सीमेंट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि मूलभूत विकास निर्माण कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है। नागरिकों की जरूरत और सुविधाओं को देखते हुये आज विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया है।उन्होंने कहा शहर के कोने-कोने में  विकास कार्य किये जा रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि क्षेत्र के सभी निवासियों को बेहतर सड़क निर्माण होने पर आवागमन की सुविधा मिलेगी। वार्डों के भीतरी हिस्सों में विकास कार्य लगातार जारी है। पूरे शहर में विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की गई है। उन्होंने कहा विकास कार्यो की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए।

इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, गायत्री साहू, प्रेमलता साहू, राकेश ओम प्रकाश सेन, ज्ञानदास बंजारे, बबीता गुड्डू यादव, रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, एसडी शर्मा, मोहित मरकाम, विकास दमाहे, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राज कुमार पाली, पोषण साहू, मोहित वालदे, अभय दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इन वार्डों में हुआ भूमिपूजन

वार्ड 52 नर नारायण मंदिर के निकट मधु विहार से राजाराम साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 51 चंद्राकर पशु आहार से सुभाष चौक मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 50 विष्णु सायकल स्टोर से जुबेदा बाई के मकान और जुगनु किराना स्टोर्स से गंगाराम यादव के घर सीसी रोड निर्माण, वार्ड 29 डामर रोड निर्माण कार्य, बस स्टैंड से फरिश्ता काम्पेक्स तक, वार्ड 28 हनुमान मंदिर से सांखला बर्तन दुकान तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 27 डामर रोड निर्माण कार्य, ढिल्लन नर्सिंग होम से आईडीबीआई बैंक तक सड़क सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!