Breaking News

महापौर ने बच्चों के साथ खेला गिल्ली-डंडा : खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल होने पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पहुंचे महापौर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर में विकास कार्यों की सुध लेने और लगातार सजगता से विकास कराने के साथ ही महापौर धीरज बाकलीवाल ने खेलों को महत्व देने की दिशा में अनुकरणीय पहल की है। पूर्व में महापौर ट्राफी हाकी प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। खेलों को बढ़ावा देने आज महापौर पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पहुंचे और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। महापौर ने कहा कि मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक है। छत्तीसगढ़ी परंपरा से जुड़े खेलों को खेलने का मौका मिलने से लोगों का उत्साह और बढ़ जाता है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनप्रतिनिधियों और बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेलकर खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर खेलखुद एवं शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, जलकार्य प्रभारी सजंय कोहले, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल में खिलाड़ी 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्लस, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद के खेल शामिल हैं।

महापौर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अपनी परम्परा और पहचान है। इन खेलों के माध्यम से अपनी जड़ों की तरफ फिर से लौटने का मौका मिला है। यहां की संस्कृति के साथ-साथ खेले जाने वाले ये पारम्परिक खेल बहुत महत्व रखते हैं। शहर व गांव में इस तरह के आयेाजन होने से एक बार फिर इन खेलों की पहचान बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी इन्हें जान पाएगी।खेल मैदान में वार्ड नोडल अधिकारी आसामॉ डहरिया, भारती ठाकुर, श्वेता महलवार, विकास दमाहे, करण साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!