द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 28 लाख रुपए की लागत से सीमेंट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, एमआईसी सदस्य पार्षद अनूप चंदनिया, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अजय वर्मा, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, खेलकूद व शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन अंशुल पांडेय, रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, उपअभियंता मोहित मरकाम, भोजराम यादव व वार्ड के नागरिक मौजूद थे।
विधायक व महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक 53 विवेकानंद नगर में गोलू बरड़वार के निवास से पंडितजी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 54 बजरंग बली मंदिर से शीतला मंदिर, शांतिलाल यादव से भगत साझे के निवास तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


