Breaking News

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सौजन्य भेंट की : अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिमाचल प्रदेश से लौटते ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सीएम से सौजन्य मुलाकात की और अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक और इससे जुडे़ सेवा सहकारी समितियों का मुख्य कामकाज किसानों से संबंधित है। किसानों के हित में बैंक और समितियोंं से संबंधित सेवाओं और समस्त कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाएं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

राजेंद्र साहू ने कहा कि वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजेंद्र साहू ने बाद में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी सौजन्य मुलाकात की और मार्गदर्शन मांगा। ताम्रध्वज साहू ने राजेंद्र को दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश देवांगन, सरोज यादव, छोटे लाल यादव, राकेश सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!