द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों और जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिला पंचायत (ग्रामीण) में सदस्यों की संख्या 6, नगर पालिक निगम दुर्ग में 2, नगर पालिक निगम भिलाई में 5, नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में 1, नगर पालिक निगम रिसाली में 1, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में 1 निर्धारित किया गया है। जिला योजना समिति निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर जागेश्ववर कौशल और सहायक पीठासीन अधिकारी उप संचालक जिला योजना सांख्यिकी दुर्ग डी. एस. वर्मा होंगें।
जिला योजना समिति के चुनाव से संबंधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 9 नवंबर को जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में किया गया। मतदाता सूची दावा आपत्ति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 6 में 24 नवंबर 2022 को, समय 11 बजे से 1 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन करने की प्रारंभ तिथि 28 नवंबर 2022 को समय 11 बजे से 1 बजे तक और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 को समय 11 बजे से 1 बजे तक, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में किया जाएगा।
इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 6 में 1 दिसंबर को समय 11 बजे से 1 बजे तक और नाम निर्देशन पत्रों को वापस लेने की तिथि 2 दिसंबर को जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में समय 11 बजे से 1 बजे तक निर्धारित की गई है। 5 दिसंबर को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में समय 11 बजे से 1 बजे तक और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन समय 11 बजे से 1 बजे तक जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में किया जाएगा। सम्मिलन, मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो), मतगणना, परिणाम की घोषणा पी.डब्लू.डी. सभागार नलघर शॅापिंग कॉम्प्लेक्स में 9 दिसंबर को किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal