Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 नवंबर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे : लाल बहादुर नगर और अर्जुनी में करेंगे भेंट-मुलाकात

  • 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री ग्राम लालबहादुर नगर एवं अर्जुनी में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 नवम्बर 2022 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.10 बजे जिला जांजगीर-चांपा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ पहुंचेगें। मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाल बहादुर नगर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे मक्काटोला तालाब के पास लाल बहादुर नगर विकासखंड डोंगरगढ़ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे हाई स्कूल के पीछे अर्जुनी विकासखंड डोंगरगांव पहुंचेंगे। ग्राम अर्जुनी में दोपहर 2.25 से दोपहर 2.55 बजे तक का समय भोजन और  आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम अर्जुनी में दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 4.30 बजे ग्राम अर्जुनी से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे डोंगरगांव नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगांव नगर में शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक सामाजिक अधिकार सम्मेलन और शाम 6.40 बजे से रात्रि 8.40 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!