Breaking News

सीएम भूपेश ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला : झलियामारी कांड, गर्भाशय कांड पर भी दें जवाब

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। स्मृति छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध का विरोध करने पहुंचीं थी। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर निशाना साधा जिसके जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को पिछली सरकार ( रमन सरकार ) के दौरान हुई घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। उन्हें उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ देखना चाहिए।

बघेल ने कहा कि स्मृति ईरानी को (पिछली सरकार के दौरान) झलियामारी कांड (2013 में कांकेर जिले में आदिवासी बालिका छात्रावास की 15 नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना) और महिलाओं का गर्भाशय निकालने और नसबंदी के दौरान महिलाओं की मौत के मामले का भी जवाब देना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की तुलना करना है तो उत्तर प्रदेश से कर लें। वहां कितना अपराध हो रहा है और यहां कितना अपराध हो रहा है। यहां जितनी भी घटनाएं हुई है, उन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और सभी में कार्रवाई हुई है।

ईरानी के दौरे के बारे में बघेल से सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी को यह बताना चाहिए कि ट्रेन क्यों बंद है। क्या महिलाएं ट्रेनों में यात्रा नहीं करती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं ट्रेन में यात्रा करती हैं। यह सुविधाजनक और सस्ता है। ट्रेन बंद कर रखी हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि रेलवे ने इस साल की शुरुआत से राज्य के भीतर चलने वाली और राज्य से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों का संचालन रोक दिया है।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!