- 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रुपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 87 लाख रुपए के 8 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
- घुमका और बेलगांव में 71 हितग्राहियों को 8 लाख 69 हजार 328 रुपए की सामग्री का करेंगे वितरण
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इसमें 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रुपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 87 लाख रुपए के 8 विकास कार्यों शामिल है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रुपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रुप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रुपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रुपए के 11 कार्य और जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रुपए के 1 कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम घुमका और बेलगांव में विभिन्न विभागीय योजनांतर्गत 71 हितग्राहियों को 8 लाख 69 हजार 328 रुपए की सामग्री का वितरण करेंगे। विभिन्न योजना के अंतर्गत ग्राम घुमका में 4 लाख 7 हजार 200 रूपए का सामग्री और बेलगांव में 4 लाख 62 हजार 128 रुपए की सामग्री वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 15 नवम्बर को राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 15 नवम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.40 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.05 बजे से ग्राम घुमका में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
