Breaking News

अग्निवीर भर्ती रैली व नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती : हजारों बेरोजगारों के शामिल होने की संभावना : प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

  • अग्निवीरों व नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के सफल संचालन हेतु विभागीय कार्यों की सूची जारी
  • एक दिसंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अग्निवीर भर्ती रैली व नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। अग्निवीर भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी भारी संख्या में अभ्यिार्थियों के आने की संभावना है। कलेक्टर ने सभी विभागों से कार्ययोजना बनाकर पूरी तैयारी के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने साफ कहा कि आयोजन स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। आयोजन के दौरान अभ्यार्थियों और शहर के नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सूबेदार मेजर शिवराम सैनी और सूबेदार मेजर सतीश कुमार (सहायक भर्ती अधिक्षक) को भर्ती कार्य सौंपा गया हैं।
कलेक्टर ने पुलिस विभाग को भर्ती के दौरान रैली स्थल और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व पार्किग व्यवस्था के लिए रूट चार्ट तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए जे.आर.डी स्कूल को आपातकालीन विकल्प के तौर पर रखा जाएगा। सुराना कॉलेज ग्राउंड में 2500 अभ्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही दोनों स्थलों पर 50 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था की जाएगी।
भर्ती रैली के एक दिन पहले रविशंकर स्टेडियम के बाहर ठहरने वाले अभ्यार्थियों के लिए 200 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था और उनकी सफाई की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन करेगा। अभ्यर्थियों के बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन से आवागमन हेतु सिटी बस की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों के ठहरने हेतु नियत स्थान सुराना कॉलेज मैदान की सफाई और अलाव व अग्निशमन की व्यवस्था की जाएगी। सेना के जवानों के ठहरने के लिए नियत स्थान बी.एस.पी हायर सेकण्डरी स्कूल सेक्टर-8, भिलाई में नियमित साफ-सफाई व पानी टेंकर की व्यवस्था की जाएगी। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए तय स्थान जे.आर.डी. स्कूल मैदान की सफाई, अलाव व अग्निशमन की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा अन्य सभी तैयारियों के लिए विभागवार अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!