Breaking News

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह : शिक्षकों को सम्मानित किया गया

द सीजी न्यूज

दुर्ग / मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग के विधायक अरुण वोरा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग और सभापति राजेश यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वोरा ने समाज में शिक्षकों के योगदान को याद किया। राजेन्द्र ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा श्री पुरस्कार 2022 धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता खल्लारी, संतोष कुमार साहू व्याख्याता सोमनापुर सरोज साहू व्याख्याता कोड़िया दुर्ग को दिया गया। संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य आर.के. वर्मा बालोद, आशा टेकाम परपोड़ी, मंजू शुक्ला, उरला, सरोजवाला बनाफर सहसपुर लोहारा, साधना अग्रवाल खैरागढ़ व शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!