Breaking News

छत्तीसगढ़िया किसान हूं … वो मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे विशेषणों से विभूषित कर रहे हैं … उन्हें छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा है : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

महाराष्ट्र रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान रमन सिंह के शेर, बिल्ली और चूहे वाले बयान पर करारा जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे छत्तीसगढ़िया किसान हैं। डॉ रमन सिंह मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता जैसे विशेषणों से विभूषित कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़िया किसान मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़िया किसान होने के कारण रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये रमन सिंह की सामंती सोच है, जो मुझे चूहा बिल्ली कुत्ता से विभूषित कर रहे हैं। बहरहाल मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि डॉ रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मतदाताओं के वोट की ताकत से चूहा अब बाघ बन गया है। इसी ट्वीट पर पत्रकारों द्वारा सवाल किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर पलटवार कर दिया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के अकोला रवाना हो गए हैं। वे शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!