Breaking News

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने किया छात्रावासों का निरीक्षण : अफसरों को दिये निर्देश : हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को मिले बेहतर सुविधाएं : सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें

द सीजी न्यूज

दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) आरएन वर्मा ने आज दुर्ग जिले के छात्रावासों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन छात्रावास का जायजा लेने के बाद वर्मा ने अधिकारियों को निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए।

वर्मा ने महिला ओबीसी  छात्रावास नेहरू नगर, भिलाई और प्रोफेसर कॉलोनी कातुल बोड रोड भिलाई, पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। दुर्ग के प्रयास हॉस्टल में व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया। छात्रावास अधीक्षक से प्रयास में रहने वाले छात्रों की दिनचर्या, उनके खान-पान और शिक्षा की जानकारी ली। बालिका छात्रावास में सुरक्षा के साथ स्वस्थ वातावरण निर्मित रखने अधीक्षक को सतत निगरानी रखने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वर्मा ने प्रयास छात्रावास में संचालित किचन की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुसंधान अधिकारी अनीता डेकाटे, आदिवासी कल्याण विकास विभाग दुर्ग की सहायक आयुक्त प्रियवदा रामटेके, सैय्यद अनीस रज़ा, बृजमोहन तिवारी, निखिल खिचारिया, आदित्य नवरंग, मिर्ज़ा शिब्बू, छात्रावास निरीक्षक विकास चंद्राकर, भावना पांडे, ओपी साहनी, छात्रावास प्रभारी आशीष गुप्ता, लवकुमार वर्मा निरीक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!